अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एसएसपी ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में किया फेरबदल,

On: October 5, 2025 1:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एसएसपी ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में किया फेरबदल,

72 पुलिसकर्मी इधर से उधर किए स्थानांतरित

बदायूं।पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शनिवार देर रात एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने तबादला आदेश जारी किया है।इसमें निरीक्षक,उपनिरीक्षक,महिला उपनिरीक्षक और आरक्षी समेत 72 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि निरीक्षक (अपराध) बाबूराम गौतम को वजीरगंज भेजा गया है।निरीक्षक संजय कुमार को जरीफनगर से वजीरगंज भेजा गया है।उपनिरीक्षक हरिओम सिरोही को पुलिस लाइन से थाना उसहैत,कुंवरपाल सिंह को थाना दातागंज और अजयवीर सिंह को कादरचौक भेजा गया है।

उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को अलापुर से प्रभारी चौकी समरेर,अविनाश पुंडीर को म्याऊं चौकी प्रभारी बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक कंचनलता शुक्ला को बिसौली से महिला थाना, भावना चौधरी और फरहा नाज को पुलिस लाइन से बिनावर भेजा गया है।
आरक्षी वर्ग में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस लाइन से विनीत कुमार, सुमित पुंडीर, हिमालय बालियान, अमित कुमार, विशाल पंवार, रवि कुमार, बंटी कुमार, सलमान खान, शेर सिंह, हरिओम, मोनू, अजीत कुमार, शैलेश कुमार, ललित कुमार, नितिन कुमार, योगेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार आदि को थाना बिनावर, वजीरगंज, हजरतपुर, उधैती, सहसवान, जरीफनगर, बिल्सी, कोतवाली, कुवरगांव, अलापुर, मुजरिया आदि में नई तैनाती दी गई है। महिला आरक्षिणें में आरती, ललिता देवी, शिखा सोम, पूजा, पूजा सिंह, अंजली देवी, सपना चौहान और अंशू गौतम के स्थानांतरण भी विभिन्न थानों, न्यायालय सुरक्षा, गौवंश सुरक्षा सेल और डायल- 112 में किया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!