जनसुनवाई में SSP अंकिता शर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए एसएसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्रतिबद्धता है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

