अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

On: February 7, 2025 5:40 PM
Follow Us:
Sonu Sood
---Advertisement---

मुंबई/लुधियाना: बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। लुधियाना की एक अदालत ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर की अदालत ने जारी किया है।

Dance Video:Nirahua और Aamrapali ने खेत में ले जाकर किया डांस, फैंस हुए दिवाने

 

 

 

 

 

 

 

 

Sonu Sood : मोहित शुक्ला ने उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया

यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर किया गया है, जिसमें मोहित शुक्ला नामक एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। वकील खन्ना के अनुसार, मोहित शुक्ला ने उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया था, और इस मामले में सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत ने समन भेजा था।
अदालत ने बताया कि सोनू सूद को इस मामले में गवाही देने के लिए कई बार समन भेजे गए, लेकिन वह एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने अभिनेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। यह गिरफ्तारी वारंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें पुलिस को सोनू सूद को गिरफ्तार कर 10 फरवरी को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।

Sonu Sood अदालत में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं हुए

अदालत के आदेश में कहा गया है कि सोनू सूद को समन की जानकारी होने के बावजूद वह अदालत में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को निर्धारित है। खबर लिखे जाने तक, सोनू सूद या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

entertainment news-न्यूज़ एंकरिंग से लेकर फिल्मों तक… नागपुर की उषा अमेसर ने मायानगरी में गाड़े सफलता के झंडे

J.P.T. प्रोडक्शन के ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में बिखरेगा सितारों का जलवा, ‘तारक मेहता…’ फेम जॉनी मिशरुद्दीन शेख होंगे मुख्य अतिथि

Entertainment news-दूरदर्शन के नए शो में जलवा बिखेरेंगी मुंबई की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी बेटी मुश्कान मित्तल

मुंबई में सजेगी सितारों की महफिल: ‘प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ में चीफ गेस्ट होंगे बॉलीवुड एक्टर शहज़ाद आर खान

Sahaswan News: सहसवान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 12 अभियुक्तों को दबोचा

Pride of Excellence Awards 2026-तारक मेहता…’ फेम कमल घीमीराय बढ़ाएंगे “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” की शान, होंगे VIP चीफ गेस्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!