अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Entertainment news-दूरदर्शन के नए शो में जलवा बिखेरेंगी मुंबई की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी बेटी मुश्कान मित्तल

On: March 29, 2026 5:46 PM
Follow Us:
entertainment news
---Advertisement---

entertainment news-मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल): छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। मुंबई की जानी-मानी अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी होनहार बेटी मुश्कान मित्तल जल्द ही राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन (DD One) के एक नए और रोमांचक शो में एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

‘कूल माइंड प्रोडक्शन’ कर रहा है निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार, दूरदर्शन का यह नया प्रोजेक्ट ‘कूल माइंड प्रोडक्शन हाउस’ के बैनर तले बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इस शो में जहां अनुभवी अभिनेत्री सोनिया मित्तल एक महत्वपूर्ण ‘कंटिन्यूटी कैरेक्टर’ (Continuity Character) निभा रही हैं, वहीं उनकी बेटी मुश्कान मित्तल भी शो में ‘प्राइमरी कंटिन्यूटी कैरेक्टर’ के रूप में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी। एक ही शो में रियल लाइफ मां-बेटी की इस जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए एक नया और बेहतरीन अनुभव होने वाला है।

दिग्गज कलाकारों के साथ कर चुकी हैं काम

सोनिया मित्तल ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने हालिया प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले दोनों (मां-बेटी) ने एक बड़ी स्टार कास्ट वाले शो की शूटिंग पूरी की है। इस बड़े प्रोजेक्ट में उन्हें मनोरंजन जगत के दिग्गज कलाकारों जैसे बृजेन्द्र कला (Brijendra Kala) और राजू खेर (Raju Kher) के साथ स्क्रीन साझा करने का शानदार अवसर मिला।

इस मेगा शो में सीनियर एक्टर शाहब खान (Shahab Khan) भी मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस शो में भी सोनिया मित्तल ने शाहब खान की पत्नी का दमदार किरदार निभाया है, जबकि मुश्कान मित्तल उनकी बेटी के रोल में नजर आई हैं।

टेलीविजन इंडस्ट्री में सोनिया और मुश्कान की इस लगातार बढ़ती कामयाबी से उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं और दूरदर्शन पर आने वाले उनके इस नए शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply