अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- मालपुर ततेरा कोटेदार की दुकान निलंबित, जांच में मिली अनियमितताएं

On: March 30, 2026 9:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*मालपुर ततेरा कोटेदार की दुकान निलंबित, जांच में मिली अनियमितताएं*

 

सहसवान (बदायूँ)उचित दर विक्रेता की दुकान पर हुई जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने उच्चतर विक्रेता के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की जिसमें गड़बड़ियां सामने आने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।

सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के विरुद्ध शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply