अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sikandar Raza : क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इस स्टार खिलाड़ी के भाई का हुआ निधन

On: January 1, 2026 10:03 AM
Follow Us:
Sikandar Raza
---Advertisement---

Sikandar Raza : जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के T20 कप्तान सिकंदर रजा के लिए बुरी खबर आई है। नए साल से पहले सिकंदर रजा को गहरा व्यक्तिगत आघात झेलना पड़ा है। दरअसल, रजा के छोटे भाई मुहम्मद महदी का 13 साल की आयु में निधन हो गया। महदी को हरारे के वॉरेन हिल्स कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी कि मुहम्मद महदी हीमोफीलिया से पीड़ित थे। यह एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें खून सामान्य रूप से थक्का नहीं बन पाता। बोर्ड के अनुसार, हाल ही में आई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते महदी का निधन हुआ।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। बयान में कहा गया- जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC), T20 कप्तान सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। उनके प्रिय छोटे भाई मुहम्मद महदी का 29 दिसंबर 2025 को हरारे में 13 साल की आयु में असामयिक निधन हो गया। महदी जन्म से ही हीमोफीलिया से पीड़ित थे और हालिया स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस कठिन समय में ZC बोर्ड, प्रबंधन, खिलाड़ी और स्टाफ एकजुट होकर सिकंदर रजा और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। महदी की आत्मा को शांति मिले। इस भावुक संदेश पर सिकंदर रजा ने अपने एक्स (X) अकाउंट से टूटे दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया।

सिकंदर रजा आखिरी बार ILT20 2025 में शारजाह वॉरियर्स की ओर से खेलते नजर आए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 171 रन बनाए और 10 विकेट भी झटके। हालांकि, उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद शारजाह वॉरियर्स टीम प्ले-ऑफ में जगह नहीं बना सकी और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही।

T20 वर्ल्ड कप में दिखेंगे रजा
इस निजी दुख के बीच रजा फरवरी-मार्च में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की कप्तानी करते नजर आएंगे। भारत और श्रीलंका मिलकर T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। जिम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को ओमान के खिलाफ करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!