दातागंज में आंधी से बचने के लिए झोंपड़ी में छिपे थे भाई-बहन, मौत बनकर गिरा ट्रांसफॉर्मर
सगे भाई-बहन की मौंत से संतोष के परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़
दातागंज।तहसील क्षेत्र के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए भाई-बहन झोंपड़ी में छिपे थे।उन्हें क्या मालूम था कि यहां भी उनकी जान पर मय खंभों के ट्रांसफॉर्मर मौत बनकर गिर पड़ेगा।हादसे ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया।संतोष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हादसे के वक्त कार चालक पिता नहीं थे गांव में:-बच्चों के पिता संतोष हादसे के समय गांव में मौजूद नहीं थे।परिवार के लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी तो वह गांव लौटने के लिए रवाना हो गए।गांव वालों का कहना है कि परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा है,जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 
