अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Shukra Gochar 2026 : शुक्र गोचर से शुरू होगा इन 3 राशियों का ‘गोल्डन टाइम’, जिएंगे ‘लग्जरी लाइफ’

On: May 13, 2026 8:42 AM
Follow Us:
Shukra Gochar
---Advertisement---

Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को काफी भावनात्मक और संवेदनशील माना गया है, जिसका असर उनकी स्वराशि ‘कर्क’ पर दिखता है. दूसरी ओर शुक्र ग्रह भी प्रेम, सौन्दर्य और आकर्षण जैसे सौम्य और कोमल भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा की राशि कर्क में शुक्र के गोचर को काफी शुभ माना जाता है. शुक्र के इस गोचर से व्यक्ति के जीवन में धन, वैभव, लग्जरी लाइफ और भौतिक सुख-सुविधाओं में अपार वृद्धि होती है. इसके साथ ही, कला, संगीत, फैशन, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलता है. केवल इतना ही नहीं, इस गोचर से मानसिक शांति और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 जून, 2026 को सुख-वैभव-प्रेम के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसका 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

 

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ शुक्र की स्वराशि है. कर्क राशि में शुक्र गोचर से इस राशि के जातकों का गोल्डन टाइम आरंभ हो सकता है. धन की संकट समाप्त होने प्रबल योग हैं. नौकरी और कारोबार दोनों से मुनाफा होगा. कहीं अटका कोई काम पूरा होने धन भी प्राप्त होगा. शुक्र के असर से जीवन लग्जरी लाइफ की तरफ आपका आकर्षण बढ़ेगा. विलासिता और सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. वर्क प्लेस पर आपका आकर्षण बढ़ेगा. लव लाइफ में गहरा जुड़ाव रिश्ते को मजबूत करेगा. क्रिएटिव फील्ड, विशेष कर संगीत, नृत्य जैसे कला, फैशन, डिजाइनिंग, मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि में ही शुक्र का गोचर होगा, इसलिए इस राशि के जातकों के जीवन में बेहद शुभ और लाभकारी कार्य संपन्न होंगे. आपकी पर्सनैलिटी में एक नई चमक आएगी, जो लोगों को आपकी खींच सकती है. ऑनलाइन बिजनेस और डिस्प्ले मीडियम में काम करने वाले लोगों के फैंस में क्रेज बढ़ेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं, इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों की नई गाड़ी और घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. स्टूडेंट जातकों को करियर में नई उपलब्धियां मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. मानसिक रूप से आप शांत और बैलेंस महसूस करेंगे.

दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी.

तुला राशि (Libra)
शुक्र का कर्क राशि में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे. जीवन में लग्जरी और आरामदायक चीजों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा. सुख-सुविधाओं की वृद्धि होने के संकेत हैं. जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, प्रमोशन भी हो सकता है. क्रिएटिव और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों विदेश से लाभ हो सकता है. देसी व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशी और शांति का माहौल बना रहेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply