दुकान स्वामी ने किराएदार को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल, तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम नदायल निवासी शाबेज अहमद पुत्र नबी अहमद ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अहमद रजा पुत्र साबिर की दुकान पगड़ी किराए पर लेकर दुकान चलाता है उसने दुकान का एग्रीमेंट कर रखा है|परंतु अहमद रजा हबीब अहमद उसके पिता अनस उसे जबरन किराया बढ़ाने या दुकान खाली करने की धमकी देते हैं उसने जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसे लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया|
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 277 धारा 115/2 352 351 / 3 के अंतर्गत आरोपी अहमद रजा हसीब अहमद पुत्र साबिर थाना अनस पुत्र हसीन अहमद निवासी नदायल के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने शाबेज अहमद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर चिकित्सा परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

