अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांंव में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,

On: July 22, 2025 6:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांंव में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी..

बदायूं।बिल्सी थाना क्षेत्र के अकोली गांव के बाहर एक खेत में आज मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने हत्या कर युवक का शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई है।मृतक की पहचान नहीं हुई। पुलिस ने उसकी पहचान कराने में जुट गई है।

गांव अकोली के खेतीहर से मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीण खेत से घर लौट रहे थे, तभी उन्हें खेत में एक युवक का शव दिखाई दिया।युवक की उम्र करीब 40 साल होगी। खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने के लिए ग्रामीणों से जानकारी जुटाई, लेकिन ग्रामीणों ने शव पहचानने से इंकार कर दिया।ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया।पुलिस ने पहचान कराने के लिए शव के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।इसके साथ ही सीमावर्ती थानों की पुलिस को घटना से अवगत कराया है।इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply