वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना कुवरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण…पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा थाना कुवरगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान राजेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कुवरगांव थाना कार्यालय पर मौजूद मिले। दिवसाधिकारी उ0नि0 रामेन्द्र सिंह ,सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर आपरेटर विकास कुमार, थाना कार्यलेख पर हेड मोहर्रिर राजेन्द्र सिंह ,महिला हेल्प डेस्क पर म0कां0 मेघा त्यागी व संतरी पहरा ड्यूटी पर म0कां0 दामिनी बावर्दी दुरुस्त मौजूद मिले।

थाना पर आगन्तुकों के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क अभिलेख, महिला बीट अभिलेख, अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर , रजिस्टर नं0- 08 व 04 चैक किया गया तथा गहनता से जांचा परखा गया। महिला हेल्प डेस्क अभिलेख में आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत बाजार, सर्राफा दुकान, चौराहों, गली, नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग, एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/सड़क/ढाबों/होटल/बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसएसपी द्धारा थाना कुवरगांव क्षेत्रान्तर्गत असुरक्षित बूथों खासपुर तथा असिर्स का निरीक्षण किया गया तथा जनता की समस्याओं को सुना गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गएरिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
