वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्धारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़
बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्धारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ0 देवेन्द्र कुमार” द्वारा किया गया।तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी।

तदोपरांत रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय, शौचायल आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह,एवं प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

