रिमझिम बारिश के बीच उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस…..
समाधान दिवस में 6 शिकायत दर्ज किसी का मौके पर निस्तारण नहीं
सहसवान।सहसवान तहसील सभागार में रिमझिम बारिश के बीच उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए समाधान दिवस में पहुंचे 6 शिकायतकर्ता कि किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ समाधान दिवस अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को विभाग प्रमुखों के पास समय अवधि में निस्तारण करने हेतु भेज दी गई हैंl
उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए समाधान दिवस में अधिकांश विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ नदारद रहे तथा कुर्सियां खाली पड़ी रही समाधान दिवस में रिमझिम बारिश के बीच 6 शिकायतकर्ता पहुंचे जिसमें एक शिकायतकर्ता ने विद्युत समस्या से परेशान होकर शिकायत की तथा पांच शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी समाधान दिवस में पहुंची किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पायाlसमाधान दिवस में तहसीलदार शर्मनानंद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार खंड विकास अधिकारी दहगवां सतीश कुमार सैनी खंड विकास अधिकारी सहसवान विजय कुमार गुप्ता सहित गिने चुने विभाग प्रमुख/अधीनस्थ उपस्थित थेl
He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com