लखनऊ। उत्तर प्रदेश 23 से 25 अक्टूबर तक लखनऊ स्थित UPSIFS में Global AI और Cyber Security Summit ‘Tech Sangam 2026’ की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर फॉरेंसिक्स और डेटा सिक्योरिटी पर गहन चर्चा होगी।
सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी समेत दुनिया भर से करीब 1,200 नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योगपति और स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी के अनुसार फोकस सुरक्षा और न्याय प्रणाली के लिए अहम तकनीकों पर रहेगा।
यह आयोजन प्रदेश को तकनीक और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। संबंधित खबरें भी पढ़ें — प्रयागराज में Shri Krishna Puri आवास योजना और Durga Puja पंडालों की सुरक्षा जांच।

