अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- नगर पालिका स्टाफ द्वारा बॉक्स से की कराई जा रही विद्युत चोरी घटना रोकने को विद्युत विभाग ने बॉक्स में डलवाए ताले

On: April 14, 2026 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*नगर पालिका स्टाफ द्वारा बॉक्स से की कराई जा रही विद्युत चोरी घटना रोकने को विद्युत विभाग ने बॉक्स में डलवाए ताले*

सहसवान: सहसवान नगर टाउन में बिजली चोरी पर प्रभावी रोकथाम हेतु विद्युत विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। नगर क्षेत्र में यह संज्ञान में आया कि कुछ स्थानों पर बिना किसी पूर्व सूचना के नगर पालिका के स्टाफ द्वारा विद्युत बॉक्स से केबल जोड़ी जा रही है तथा रात्रि के समय अवैध रूप से विद्युत उपयोग (चोरी) की आशंका बनी रहती है।

उक्त स्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा सभी विद्युत बॉक्स में ताले लगवाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत छेड़छाड़ को रोका जा सके। साथ ही, संबंधित सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति किसी भी बॉक्स को न खोला जाए।

यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर अवैध रूप से केबल जोड़ते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत विभाग आमजन से भी अपील करता है कि बिजली चोरी जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें जिसकी सूचना गुप्त रखी जाएगी, जिससे पारदर्शी एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply