अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- रिश्तेदारी में आई युवती का नहाते समय बनाई वीडियो शादी करने के लिए बना रहा दबाव, जब किया इनकार

On: February 3, 2026 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*रिश्तेदारी में आई युवती का नहाते समय बनाई वीडियो शादी करने के लिए बना रहा दबाव, जब किया इनकार*

#तो, वीडियो सोशल मीडिया एवं फेसबुक इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर कर दी वायरल#

*पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध थाना जरीफ नगर में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज*

सहसवान (बदायूं) थाना जनपद संभल के थाना जूनावई क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया प्रार्थना की पुत्री थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक ग्राम में रिश्तेदारी में रह रही थी जहां 14 जनवरी वर्ष 2026 को ग्राम के ही धर्मवीर पुत्र भरे ने नहाते समय मेरी पुत्री की वीडियो मोबाइल से बनाकर उसे धमकी दी कि अगर तूने मुझसे शादी नहीं की तो तेरी यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दूंगा मेरी पुत्री ने शादी करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उपरोक्त वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म, फेसबुक इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म पर वायरल कर दी जिससे प्रार्थी तथा प्रार्थी के परिवार की छवि को धक्का लगा है समाज में उसकी छवि खराब हुई है इसके बावजूद भी जब धर्मवीर का मन नहीं भरा तो धर्मवीर ने धमकी दी कि वह कहीं मिल गई तो उसे जान से मार देगा जिसके कारण प्रार्थी की पुत्री भयभीत हो गई है तथा सामाजिक छवि खराब होने एवं धर्मवीर द्वारा दी गई धमकी के कारण वह घर से नहीं निकल रही है।

पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर थाना जरीफ नगर पुलिस ने आरोपी धर्मवीर पुत्र भूरे निवासी ग्राम के विरुद्ध अपराध संख्या 29 धारा 77, 352,351 /3,67 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!