अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- शासन की बिना अनुमति के मजार का निर्माण कराने पर दो पक्ष आपस में भिड़े, ग्राम में तनाव, पुलिस मौके पर पहुंची

On: May 3, 2025 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शासन की बिना अनुमति के मजार का निर्माण कराने पर दो पक्ष आपस में भिड़े, ग्राम में तनाव, पुलिस मौके पर पहुंची,

आधा दर्जन लोग हिरासत में पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में भेजा उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय,

उपजिला मजिस्ट्रेट ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मालपुर

ततैरा तथा रामपुर टप्पा वैश्य के मध्य सैयद बाबा की मजार का कुछ लोग शासन की बिना अनुमति के निर्माण कार्य कर रहे थे जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो जमकर हंगामा नारेबाजी गाली गलौज तथा लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे जिससे ग्राम में अफरा तफरी फैल गई जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे झुन्नी पुत्र नासिर नईम, इकबाल पुत्रगण शब्बीर रशीद पुत्र मासुक अली सतीश चंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम रामपुर टप्पा वैश्य ,छोटे शाह पुत्र भूरे निवासी ग्राम मालपुर ततैरा को मौके से हिरासत पर ले लिया।

हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को थाना जरीफ नगर ले जाकर धारा 170 ,126 ,135, बीएनएस में गिरफ्तार कर मुचलको मैं पाबंद कराए जाने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया जहां उपरोक्त अभियुक्तो के मजिस्ट्रेट ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करते हुए सभी अभियुक्तों के वारंट बनाकर जिला कारागार भेज दिया। जिसकी क्षेत्र में चर्चा होती रही।

कुछ ग्रामीणों का आरोप है की मजार का सौंदर्य करण कराया जा रहा था तो कुछ लोगों का आरोप है की मजार का नया निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। बहरहाल पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेने पर मामला उग्र रूप धारण करने से बच गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News : अग्निशमन विभाग में मनाई गई गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Amroha News : भव्यता के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

समूह सखी दीदियों की 5 प्रमुख मांगों को लेकर बदायूं में एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक व तीन अन्य सहित चार लोगों के विरुद्ध हुआ मुकदमा पंजीकृत

सरेराह गुंडागर्दी:  इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुसकर हमला, तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Amroha News : 02 अक्टूबर को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ‘रिफॉर्म उत्सव’

Leave a Reply