मंदिर श्री बांके बिहारी जी महाराज मोहल्ला बजरिया में हुआ रुद्राभिषेक कार्यक्रम,
मुख्य अतिथि आचार्य व्यास जी ने श्रावण मास में रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डाला,
सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला बजरिया में मंदिर श्री बांके बिहारी जी महाराज श्रावण मास में प्रदोष काल तिथि त्रयोदशी पर्व पर मुख्य अतिथि आचार्य व्यास जी (एटा) द्वारा 108 पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात हवन यज्ञ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान कामाक्षी कौशिक सुरजीत कौशिक चारु कौशिक रंजीत कौशिक दिव्यांश अमृतांश यथार्थ कनिष्का,भारती माहेश्वरी सीमा माहेश्वरी रश्मि माहेश्वरी सहित सोमानी अनुपम महेश्वरी मोहित माहेश्वरी सुभाष माहेश्वरी, प्रिया माहेश्वरी सहित भारी तादाद में भक्तजन उपस्थित थे।
पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

