अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IND vs AFG : 48 रन बनाकर Rohit Sharma ने रच दिया इतिहास

On: June 17, 2026 9:35 PM
Follow Us:
Rohit Sharma Record 2026 :
---Advertisement---

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल ओपनरों में से एक रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

17 जून को लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 39 गेंदों में 48 रन (6 चौके, 2 छक्के) बनाए और स्ट्राइक रेट 123 से ऊपर रखा। यह पारी उनके लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि इन्हीं रनों के साथ उन्होंने 14,038 रनों का कुल आंकड़ा पूरा किया। अब तक रोहित ने 356 लिस्ट-ए मैचों में 37 शतक जड़े हैं।

रोहित शर्मा इस उपलब्धि के साथ भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 से अधिक रन बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में वनडे के सभी स्तर अंतरराष्ट्रीय, राज्य और घरेलू मुकाबले शामिल होते हैं। उनसे पहले यह मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ हैं।

सचिन तेंदुलकर- 21,999 रन, 551 मैच, 60 शतक
विराट कोहली- 16,447 रन
सौरव गांगुली- 15,622 रन
राहुल द्रविड़- 15,271 रन
रोहित शर्मा- 14,038 रन
भारत ने बनाएं 402 रन
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुना। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल ने शानदार 154 रन (110 गेंद) और ईशान किशन ने 125 रन (79 गेंद) की पारी खेली। अफगानिस्तान को 403 रनों का लक्ष्य दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply