अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दो सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट हुई दर्ज

On: May 12, 2024 1:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दो सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट हुई दर्ज

बदायूं। कोतवाली और सिविल लाइंस थाने में सपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी सलीम का कहना है कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। तीन मई को बदायूं क्लब में एक टीवी चैनल की डिबेट हुई थी, जिसमें उसके मुसलमान होने पर पूर्व विधायक आबिद रजा के पीए सरताज के बड़े भाई कौशर ने सवाल उठाए थे। उसके जय श्रीराम कहने पर टिप्पणी की थी। साथ ही सड़क पर घेरकर धमकी दी थी। इस संबंध में सलीम ने कौशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज हितेश कुमार का कहना है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वह लोहियानगर में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि लोहियानगर निवासी कुंवरपाल राठौर सपा कार्यकर्ता हैं। वह अपने घर के सामने कुर्सियां डालकर एक सभा कर रहे हैं। वहां पर सपा का झंडा बैनर भी लगा था।इस पर चौकी इंचार्ज ने कुंवरपाल राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply