अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्वस्थ मातृत्व व सुरक्षित प्रसव हेतु 31 जुलाई तक पीएमएमवीआई योजना में कराएं पंजीकरण

On: July 21, 2025 6:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

स्वस्थ मातृत्व व सुरक्षित प्रसव हेतु 31 जुलाई तक पीएमएमवीआई योजना में कराएं पंजीकरण..

बदायूँ।मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि जनपद बदायूँ में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीआई 2.0) अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 से 31 जुलाई 2025 तक एक विशेष जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था की प्रारम्भिक अवस्था में महिलाओं को समय से योजना का लाभ प्राप्त कराना,जिससे उनकी पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके तथा कोई भी पात्र, महिला इस योजना से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने हेतु सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करते हुये योजना का ब्यापक प्रचार-प्रसार करें,एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियों को योजना से आच्छादित करें।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत गर्भावस्था के पंजीकरण एल0एम0पी0 तिथि के 6 माह के भीतर कम से कम एक प्रसव पूर्व जॉच पर प्रथम किश्त 3000 रुपए एवं बच्चे के जन्म का पंजीकरण 14 सप्ताह की आयु तक के सभी टीके लगे हों पर द्वितीय किश्त 2000 रुपए तथा दूसरे जीवित बच्चे (बालिका) के लिये लाभ प्राप्त करने के लिये गर्भवस्था के दौरान अनिवार्य पंजीकरण कराने पर तृतीय किश्त 6000 रुपए मिलने का प्रावधान है।
उन्होंने जन सामान्य से अपील यदि आपके आस-पास कोई भी गर्भवती महिला, जो योजना की पात्रता रखती हो, निवास करती हो उसे अपने निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकरण करवाने हेतु प्रेरित करें,जिससे वह इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply