अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिजली घर की बीसीबी मशीन में घुसा चूहा, 50 गांव की बिजली गुल

On: June 16, 2026 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिजली घर की बीसीबी मशीन में घुसा चूहा, 50 गांव की बिजली गुल

जून के महीने में गर्मी ने जनमानस को परेशान कर दिया है। ह र कोई परेशान है और पसीना-पसीना हो रहा है।मगर एक चूहा ने एसी में बैठे अफसरों के भी पसीना छुड़ा दिये हैं। चूहा की वजह से आमजनता की सप्लाई तो बंद रही लेकिन अफसरों को भी पसीना आता रहा। अफसरों की टेंशन बड़ी।स्थानीय टीम से समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो फिर अफसरों ने बरेली के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बरेली के उच्चाधिकारियों ने इंजीनियरों की टीम भेजी। जिसके बाद मरम्मत कार्य चला और सप्लाई ठीक कराई गई। मगर तब तक भीषण गर्मी में पूरा दिन निकल गया और बिना बिजली के लोग परेशान रहे हैं।

बदायूं में आज मंगलवार को सबसे बड़ी खबर विद्युत निगम से रही है। विद्युत उपकेंद्र सालारपुर पर सोमवार की रात को बीसीबी मशीन में चूहा घुस गया।चूहा ने मंगलवार की सुबह को बीसीबी मशीन में खराबी कर दी।जिसकी वजह से आठ बजे के बाद बिजली की सप्लाई सालारपुर फीडर सहित के 50 गांव की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया।दोपहर तक लोग परेशान रहे, फिर फोन करके अधिकारियों से शिकायत करने लगे।जिसके बाद अफसरों ने जो जबाव दिया तो पता चला कि बीसीबी मशीन खराब है, चूहा घुस जाने से खराबी आई है।इसलिए सप्लाई बंद कर दी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की सप्लाई बंद होने से जनता के बीच हाहाकार मच गया।हालांकि बिजली निगम के अफसरों ने तत्काल स्थानीय इंजीनियरों से जांच कराई तो पता चला कि बीसीबी मशीन में खराबी है। इसके लिए बरेली के उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई।फिर बरेली की इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया है। जिनके द्वारा बीसबी मशीन को ठीक किया गया है, फिलहाल दिनभर 50 गांव की बिजली गुल रही है और लोग परेशान रहे हैं। शाम को छह बजे तक बीसीबी मशीन को ठीक करने का कार्य चलता रहा है।

बाहर से बुलाये गये इंजीनियर:-बिजली उपकेंद्र सालारपुर पर बीसीबी मशीन में खराबी आ गई। चूहा ने अंदर जाकर मशीन को खराब कर दिया। जिसकी वजह से सप्लाई प्रभावित हुई तो फिर उच्चाधिकारियों ने बाहर से टीम को बुलाया। इसके बाद मरम्मत कार्य कराया है। इस मरम्मत कार्य को कराने के लिए अफसरों ने बरेली की टीम को बुलाया है। बरेली के इंजीनियरों के द्वारा कार्य को पूर्ण कराया गया है।फिलहाल एक चूहा की वजह से बदायूं और बरेली तक के अफसर परेशान रहे हैं।

अधिकारी की सुनिए:-विद्युत उपकेंद्र नवादा के अंवर अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि बीसीबी मशीन में दिक्कत आ ग ई थी, इसलिए बिजली सप्लाई को बंद कर मरम्मत कार्य कराया गया। बाहर से इंजीनियरों की टीम ने आकर बीसीबी मशीन को ठीक किया है, कुछ देर में बिजली सप्लाई संचालित हो जायेगी।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply