अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ranchi : कोविड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की अहम बैठक, सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

On: May 28, 2025 9:29 AM
Follow Us:
Ranchi
---Advertisement---

Ranchi। देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 के कई मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने एहतियाती तौर पर आवश्यक कदम उठाए हैं। राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। सभी जिलों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने, ऑक्सीजन की आपूर्ति को दुरुस्त करने और स्टॉक में जरूरी दवाइयों के प्रबंध के निर्देश जारी किए गए हैं।

Jharkhand में आज बिजली गिरने की चेतावनी, दो दिन बाद 14 जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट

झारखंड में रविवार को कोविड का पहला केस सामने आया था। मरीज का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को Ranchi सदर अस्पताल में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड के नए वेरिएंट के मद्देनजर एहतियाती उपायों की समीक्षा की।

उन्होंने Ranchi अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लोगों को भयभीत और आशंकित होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Ranchi  केंद्र की ओर से इसे लेकर फिलहाल अलग से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई 

उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से इसे लेकर फिलहाल अलग से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। हमारी जानकारी के अनुसार, देश में अब तक 275 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

राज्य के लोगों से भी यथासंभव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। सर्दी, खांसी, बुखार और कोविड से संबंधित किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर लोगों से जांच कराने और चिकित्सकों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Leave a Reply