अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jharkhand के आदित्यपुर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव मिला, मौत की वजह साफ नहीं

On: August 18, 2025 7:02 PM
Follow Us:
Jharkhand
---Advertisement---

जमशेदपुर । Jharkhand के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में शनिवार को एक पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह रांची में रहते थे और हाल तक सरायकेला जिले में पदस्थापित थे। स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान के पास स्थित एक मुर्गा दुकान के पीछे शव देखा और तत्काल आरआईटी थाना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Jharkhand : जेपीएससी सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी, पुलिस सेवा में आशीष और प्रशासनिक में अभय बने टॉपर

मृतक की पहचान इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि वह रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने आदित्यपुर आए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

जांच टीम पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना है या फिर किसी साजिश का परिणाम। घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जांच में जुटी टीम को जल्द ही मौत की असली वजह का सुराग मिल सकता है। अरुण कुमार सिंह पुलिस विभाग में अनुभवी और ईमानदार अधिकारी माने जाते थे। वह पूर्व में भी आरआईटी थाना में तैनात रह चुके थे और इलाके से अच्छी तरह परिचित थे। वह अगले साल रिटायर होने वाले थे। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है।

Jharkhand अरुण कुमार सिंह पुलिस विभाग में अनुभवी और ईमानदार अधिकारी माने जाते थे

लंबे समय तक सेवा देने वाले अधिकारी का इस तरह संदिग्ध हालात में शव मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Leave a Reply