अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jharkhand में आज बिजली गिरने की चेतावनी, दो दिन बाद 14 जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट

On: May 27, 2025 12:34 PM
Follow Us:
Jharkhand News
---Advertisement---

Jharkhand News : राज्य भर में प्री-मानसून का प्रभाव दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 27 और 28 मई को झारखंड के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन संभावित मौसमी गतिविधियों को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand News : 29 मई को दक्षिण झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

29 मई को झारखंड के दक्षिणी जिलों — पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। साथ ही, इन जिलों में भी बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Jharkhand News : 30 मई को मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में तेज बारिश के आसार

30 मई को राज्य के मध्यवर्ती हिस्सों — रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी जिलों — देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह संकेत है कि मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदल रहा है और मानसून की सक्रियता बढ़ रही है।

 

Jharkhand: आईएएस विनय चौबे सहित गिरफ्तार सभी अधिकारियों की संपत्ति खंगालेगा एसीबी

Jharkhand News : तापमान में नहीं होगा खास बदलाव, मौसम रहेगा सक्रिय

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 27 मई को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और मेघगर्जन की संभावना है। बीते 24 घंटे में झारखंड के अधिकतर हिस्सों में आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Leave a Reply