अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Petrol-diesel-prices-आज इतना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल जानें नये रेट लिस्ट, यहां देखें

On: May 15, 2026 11:26 AM
Follow Us:
Petrol-diesel-prices
---Advertisement---
petrol-diesel-prices-देश में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाला है। बता दें कि अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तेल की कीमतों में ये इजाफा आज शुक्रवार 5 बजे से लागू हो गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

शहरपेट्रोल के दाम
दिल्ली97.77 (+3.00)
कोलकाता108.74 (+3.29)
मुंबई106.68 (+3.14)
चेन्नई103.67 (+2.83)

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

शहरडीजल के रेट
दिल्ली90.67 (+3.00)
कोलकाता95.13 (+3.11)
मुंबई93.14 (+3.11)
चेन्नई95.25 (+2.86)

CNG के दाम भी बढ़ाए गए

पेट्रोल डीजल के बाद दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। यहां भी सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

क्यों हुई कीमतों में बढ़ोतरी?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आमलोगों को महंगाई का झटका लगा है। आपको बता दें कि बीते लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जंग और झड़पें जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बड़े लेवल पर बाधित हुई थी। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हुआ लेकिन होर्मुज स्ट्रेट पर समाधान अब तक नहीं निकला। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा बढोतरी हो गई है। यही कारण है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply