Ram Mandir Ayodhya:पहली बार रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Ram Mandir Ayodhya के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं दर्शन करके ही जाएंगे। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है।आयोध्या के साथ मोबाइल फोन की कॉलर ट्यून भी राममय हो गई

 

Ram Mandir Ayodhya सोमवार की दोपहर रामलला की श्यामवर्णी प्रतिमा भव्य नव्य मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित हुई।

यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजन.अर्चन के दौरान भाव.विह्वल दिखे। स्वर्ण आभूषणों से सज्जित रामलला का यह विग्रह चित्त को आकर्षित करने वाला था। गर्भगृह में रामलला विराजमान का पूजन हुआ। रजत चल प्रतिमा की भी प्रतिष्ठा हुई। इस बीच श्यामवर्णी रामलला का नामकरण संस्कार हुआ। अब रामलला बालक राम के रूप में जाने जाएंगे।

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

 

 

Ram Mandir Ayodhya रामनगरी सोमवार को दिन ढलते ही दिवाली सी जगमग हुई।

Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya

रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आतिशबाजी घरों की साज.सज्जा सब कुछ दीपावली की भांति ही रहा। यह पहला अवसर है जब छह माह के भीतर ही लोगों ने दूसरी बार दीपावली मनाई है। हाल यह रहा कि आसमान आतिशबाजी की चमक से रात में भी रोशन रहा। राममंदिर परिसर में भी 21 हजार दीये प्रज्वलित किए गए। दीपोत्सव पर रामकी पैड़ी 21 लाख से अधिक दीयों की आभा से जगजग हुई थी।RAM MANDIR

 

राम मंदिर सरयू के घाटों के साथ ही Ram Mandir Ayodhya के मंदिरों को ढाई लाख से अधिक दीयों को जगमग किया गया। हनुमानगढ़ी दशरथमहल छोटी छावनी सुग्रीव किला नागेश्वरनाथ आदि मंदिरों को दीयों से प्रकाशित किया गया। लोगों ने घरों की सजावट भी दीपावली की भांति ही की। बिजली चलित झालरों दीयों व मोमबत्तियों से घर व मंदिर प्रकाशित किये। रंगोली से भी घरों को सज्जित किया गया।

Leave a Comment