उसावां में 112 पीआरबी पर तैनात सिपाही पर उठे सवाल
ग्रामिण को टक्कर मारने व अभद्रता करने का लगा आरोप
बदायूं|उसावां थाना क्षेत्र के गांव फुलचियाई में पीआरबी 112 पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं।शिकायत करने वाले ने बताया है कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसको टक्कर मारी और उसके साथ अभद्रता की।मामले की शिकायत एसओ से की गई है।यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुका है।शिकायत करने वाले पवन कुमार सिंह ने एसओ राजेंद्र सिंह को दी शिकायत में पीआरबी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान 112 पीआरवी वाहन से एक ग्रामीण को टक्कर मार दी।

आरोप है कि जब ग्रामीण ने इस घटना का विरोध किया और आपत्ति जताई तो पुलिसकर्मी ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।ग्रामीण पवन कुमार सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मी का व्यवहार न केवल अनुचित था बल्कि इससे आम लोगों में पुलिस की छवि भी प्रभावित होती है।उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।एसओ को बताया कि घटना का वीडियो वायरल हो चुका है जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।पवन कुमार सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपों की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की गई है।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related