Punjab में 13 सितंबर से बदल सकता है मौसम का मिजाज़, बारिश के आसार

Punjab News :  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादे कि राज्य में पिछले दो सप्ताह से मौसम साफ है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अब भी कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। हालांकि, अब प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है।

आपको बतादें कि मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 13 से 15 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने, बूंदाबांदी व हल्की वर्षा होने की संभावना हैं। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Punjab

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

इतना ही नहीं इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद, 17 सितंबर से दोबारा से बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है।

आपको बतादें कि मानसून सीजन में अगस्त के दौरान पंजाब में सामान्य से 62 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई। सूबे में अगस्त माह के दौरान सामान्यत 146.3 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि इस सीजन के दौरान अगस्त में केवल 55.3 प्रतिशत वर्षा रिकार्ड की गई।

Leave a Comment