अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab में पुलिस और आतंकियों के बीच फायरिंग, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद

On: January 31, 2025 11:27 AM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

तरनतारन- Punjab के तरनतारन में आतंकियों और पुलिस के बीच फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जवाबी कार्रवाई में हमलावर आतंकी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने आरोपियों से दो हैंड-ग्रेनेड और पिस्टल भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग भी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के इशारों पर चल रहा था। पकड़े गए आतंकियों की जानकारी रोबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

Punjab कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, मेयर चुनाव में धांधली की शिकायत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Punjab पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए

घायल हमलावरों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल झब्बाल (अमेरिका), लखबीर सिंह उर्फ लांडा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा (कनाडा) के इशारों पर काम कर रहे थे। ये आरोपी पंजाब में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए ही आरोपियों को पिस्टल व हैंड-ग्रेनेड उपलब्ध करवाए गए हैं। तरनतारन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आगे की पड़ताल जारी है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply