अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

घर में चल रही थी पूजा की तैयारी, पति ले आया मछली…पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान

On: August 18, 2025 4:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर में चल रही थी पूजा की तैयारी, पति ले आया मछली…पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान

बदायूं।हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसके घर में जन्माष्टमी की पूजा की तैयारियां चल रही थीं। पति मछली लेकर आ गया।इस पर पत्नी का विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी।

कोड़ा जयकरन निवासी आकाश की पत्नी सोमवती (28 वर्ष) ने जन्माष्टमी पर घर को सजाया था। रात में वह पूजा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच आकाश मछली पकड़ कर ले आया। इस पर दंपती में विवाद हो गया। काफी नोकझोंक के बाद सोमवती ने पूजा नहीं की। शनिवार रात उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने सोमवती को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव किशन सिंह पुर मायके पक्ष से पिता ओमकार व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की है।मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply