अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम के कार्यक्रम से लौट रहे नगर पालिका कर्मचारी को सिपाही ने पीटा..सफाई कर्मियों ने कर दी हड़ताल

On: April 27, 2024 1:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पीएम के कार्यक्रम से लौट रहे नगर पालिका कर्मचारी को सिपाही ने पीटा..सफाई कर्मियों ने कर दी हड़ताल

बदायूं।दातागंज कस्बे में बृहस्पतिवार रात एक सिपाही ने नगर पालिका के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी।उन्होंने कस्बे में साफ-सफाई करने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार दोपहर तक कोतवाली में मामला निपटाने की कोशिश की गई लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं माने। वह सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। नगर पालिका कर्मचारी ने सिपाही के खिलाफ तहरीर भी दी है।

मामला बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे का है। उस वक्त कस्बे में अरेला पुलिया के नजदीक वाहनों का जाम लगा हुआ था। यहां कई दिन से पुलिया का निर्माण चल रहा है। इससे रात में पुलिया के नजदीक वाहनों की लाइन लगी थी। उसी दौरान कस्बे के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी रंजीत नगर पालिका दातागंज का सार्वजनिक मोबाइल शौचालय लेकर शाहजहांपुर से लौट रहा था।

दरअसल बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हुई थी। नगर पालिका का कर्मचारी रंजीत उसी कार्यक्रम में मोबाइल शौचालय लेकर गया था। लौटते समय मोबाइल शौचालय भी जाम में फंस गया। चालक रंजीत ने उसे निकालने की कोशिश की। तभी कोतवाली में तैनात एक सिपाही आ गया और उसने चालक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी।

सफाई कर्माचारी को जूता मारने का आरोप:- कर्मचारी का आरोप है कि सिपाही ने जूता निकालकर मारा था। उस दौरान पुलिस ने सड़क से मोबाइल शौचालय हटवा दिया लेकिन शुक्रवार सुबह नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कहीं भी साफ सफाई नहीं की। इससे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply