अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लूट की झूठी कहानी रचने बाले नौकर की साजिश को पुलिस ने किया बेनकाब…

On: July 26, 2025 2:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लूट की झूठी कहानी रचने बाले नौकर की साजिश को पुलिस ने किया बेनकाब…

मालिक के 69 हजार रुपये हड़पने के लिए रची साजिश,नौकर को पुलिस ने भेजा जेल  

बदायूं।उसहैत थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम कासगंज के एक नौकर ने मालिक के 69 हजार रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी।पुलिस ने जांच की।उनको लूट के साक्ष्य नहीं मिले।कड़ी पूछताछ के बाद नौकर का झूठ बेनकाब हो गया।पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम अखिलेश खटिक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ हरदोपट्टी से सरेली मोड़ के पास 69 हजार की लूट हो गई है। लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची। उसने बताया कि वह कासगंज जिले के गंजडुडवारा थानाक्षेत्र के मोहल्ला मोधनपाल निवासी प्रियंका गुप्ता ने 69 हजार रुपये देकर लोडर वाहन से नमकीन लेने उसैहत आ रहा था।रास्ते में मिले चार बदमाशों ने उसे लूटप लिया। उससे लोडर वाहन की चाबी ले गए।

पुलिस ने जांच की तो लूट के साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने उससे कड़ी से पूछताछ।इस पर अखिलेश ने लूट की झूठी साजिश की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे रुपये की जरूरत थी।इसलिए उसने लूट की झूठी सूचना दी। उसने लोडर की स्टेपनी में रुपये छिपा दिए है। चाबी झाड़ियों में फेंक दी है।पुलिस ने स्टेपनी खोलकर 69 हजार रुपये बरामद लिए। पुलिस ने गंजडुंडवारा थानाक्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया नवादा के अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है।जहं उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply