अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को किया नजरबंद, भाजपा कार्यालय का करने वाले थे घेराव

On: December 18, 2025 4:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को किया नजरबंद, भाजपा कार्यालय का करने वाले थे घेराव

बदायूं।प्रांतीय आह्वान पर आज बृहस्पतिवार को प्रस्तावित कांग्रेस के भाजपा कार्यालय घेराव से पहले ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया।यह कार्रवाई उस समय की गई, जब पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के निवास पर कांग्रेस नेता भाजपा कार्यालय घेराव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर,जिला कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हसन खान तथा ब्लॉक सलारपुर के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इसी दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।

सरकार पर लगाया ये आरोप:-कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सरकार पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जानबूझकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने नेशनल हेराल्ड प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई नया समाचार पत्र नहीं है।बल्कि वर्ष 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों द्धारा इसकी स्थापना देश को आजादी दिलाने के उद्देश्य से की गई थी।उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान कांग्रेस जनों द्धारा राष्ट्रपति को संबोधित एक विरोध पत्र भी सौंपा गया।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply