अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

धार्मिक स्थल पर दरिंदगी करने बाले दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार..भेजा जेल

On: May 16, 2024 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

धार्मिक स्थल पर दरिंदगी करने बाले दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार..भेजा जेल

बिगड़े काम बनेंगे,जो चाहती हो वो होगा..महिलाओं को ऐसे फंसाता था…दरिंदा राहत 

बदायूं।धर्मस्थल पर चादर बेचने वाला दुकानदार लड़कियों और महिलाओं को शिकार बनाता था। उन्हें अपने कमरे में ठहराता था। लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। यह मामला तब खुला, जब बिजनौर निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय आकर उसके खिलाफ शिकायत की।
दुकानदार का किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल हुआ,लेकिन किशोरी कौन है… यह स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का पता लगाया जा रहा है।पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी दुकानदार लगातार महिलाओं और लड़कियों को अपना शिकार बना रहा था। वह झांसा देता था कि, बिगड़े काम बन जाएंगे, जो चाहती हो वो होगा।…बस एक बार चादर चढ़ाओ और राहत से मिल लो। ऐसा कहकर महिला जो राहत के साथ पहले से अवैध संबंधों में थी, वह दूसरी महिलाओं को जाल में फंसाती थी।

अब तक की छानबीन में यह बात सामने आ रही है। राहत के गिरफ्तार होने पर पुलिस अब उस महिला की भी तलाश कर रही है। राहत की पत्नी की दस साल पहले ही मौत हो गई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है, जो परेशान होकर बाहर रहने लगे।

दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राहत वर्षों से इस तरह की हरकतें करता आ रहा है। उसके डर की वजह से कोई उसकी शिकायत भी नहीं करता है। दुकानदार चुप थे, लेकिन पीड़ित महिलाओं ने आवाज उठाई तब कार्रवाई हो सकी। उसने बताया कि राहत पहले भी जेल जा चुका है। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने में अपहरण का भी मामला चल रहा है।
बदायूं कोतवाली क्षेत्र की महिला ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि झाड़-फूंक कराने के लिए 11 मई को जियारत में सुबह करीब 9:30 बजे पहुंची। जियारत में पहुंचने से पहले राहत की दुकान पर सौदा लेने गई थी। वह उसे ठीक करने का झांसा देकर कमरे में ले गया। कमरे में एक महिला और थी, पहले उसने बातों में फंसाया फिर राहत ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग आ गए। पुलिस ने छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
अलीगढ़ के मोहल्ला चौहरा निवासी महिला ने भी एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि वह शहर के एक धर्मस्थल पर अपना इलाज कराने को रह रही है। 12 मई की सुबह करीब 8 बजे राहत उसको बहला फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया। उसने अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए और महिला को बचाया। पुलिस ने छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अन्य किसी महिला या लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बात सामने नहीं आई है। अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply