अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिवपाल यादव के बेटे सपा प्रत्याशी आदित्य की निजी तस्वीरें वायरल…सोशल मीडिया पर मचा सियासी घमासान

On: April 30, 2024 7:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शिवपाल यादव के बेटे सपा प्रत्याशी आदित्य की निजी तस्वीरें वायरल…सोशल मीडिया पर मचा सियासी घमासान

वायरल तस्वीरों पर सपा प्रत्याशी आदित्य ने क्या कहा

 बदायूं।सपा प्रत्याशी और सपा महासचिव शिवपाल सिंहर यादव के बेटे आदित्य यादव की निजी जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक व्यक्ति ने सोमवार रात एक्स पर एक फोटो अपलोड कर लिखा है कि तस्वीरें असली हैं लेकिन 2012 की हैं। साथ में कमेंट किया नई हवा है, नई सपा है… जिस व्यक्ति ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं, वह भाजपा समर्थक बताया जा रहा है।

दरअसल, आदित्य यादव की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें वह अपनी महिला मित्रों के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें किसी पार्टी के दौरान की बताई जा रही हैं।आदित्य की यह तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने फोटो एक दूसरे को शेयर भी किए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया का दौर भी शुरू हो गया है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने दिया जवाब:- इन तस्वीरों को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने प्रेसवार्ता की। तस्वीरों से जुड़े सवाल के जवाब में आदित्य यादव ने कहा कि ये कॉलेज के दिनों की बहुत पुरानी व्यक्तिगत तस्वीरें हैं। अगर कोई इन तस्वीरों एक्स पर शेयर करता है तो ये उसके निम्न स्तर को दर्शाता है। कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी में घुस रहे हैं, अगर उनको कुछ कहना है तो आधिकारिक तौर पर क्यों नहीं कहते।
उन्होंने कहा कि कहा कि यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। निजी जीवन में कौन क्या करता है। कैसे रहता है, ये किसी का विषय नहीं होना चाहिए। राजनीतिक तौर पर चीजों को देखना चाहिए, ऐसा वह सोचते हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

 

 

 

 

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply