अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट गाली-गलौज तथा जान से मार देने की दी धमकी
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दो आरोपी सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने पीड़ित दोनों भाइयों का चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मझोलरा निवासी हर्वेस पुत्र विजयपाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भाई सुनवेश पुत्र विजयपाल के साथ घर में बैठा हुआ परिवार के विषय में चर्चा कर रहा था कि इसी बीच अपराधी प्रवृत्ति के ग्राम के ही हरनारायण पुत्र सरनाम, रुकुमपाल पुत्र हरनारायण चंद्रभान पुत्र हरनारायण निवासी ग्राम ने घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की तथा दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

