डॉ0 रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में लगा एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
शिविर में 300 लोगों ने कराया पंजीकरण, नेत्र जांच के बाद 60 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
चयनित मरीजों में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड धारक
सहसवान (बदायूं) डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में तड़के सुबह से ही लोगों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया शिविर में 300 से ज्यादा मरीज ने पंजीकरण कराया जिसमें जांच के उपरांत नेत्र चिकित्सक डॉ0 सत्यम गुप्ता डॉ0 रजत सिंह ने 60 से ज्यादा नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया शेष मरीजों को उन्होंने नि:शुल्क दवाई प्रदान की।

इस मौके पर डॉक्टर आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए मरीज का शीघ्र ऑपरेशन किया जाएगा।श्री गुप्ता ने बताया डॉ0 रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में इसी प्रकार के निशुलक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भविष्य में भी होता रहेगा उन्होंने लोगों से भविष्य में लगने वाले नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में पहुंच कर पंजीकरण कराये जाने का अनुरोध किया है।शिविर में डॉक्टर अभिनव गुप्ता डॉक्टर अमोल गुप्ता कासिम अली खान सहित काफी तादाद में स्टाफ कर्मचारियों उपस्थित थे।

