अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भाई-बहन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

On: August 19, 2025 6:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भाई-बहन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

नौकरी व फंड पाने के लिए फर्जी दस्तावेज कराए थे तैयार अब पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

बदायूं।कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभियुक्तों ने मृतक सफाई कर्मचारी के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर तहसील प्रशासन को सौंप दिए हैं। इनकी भनक लगने के बाद मृतक की मां ने कानूनी कार्रवाई की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनवड़िया निवासी सुमन ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा राहुल जगत ब्लॉक के नगला शर्की में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। उनका मायका संभल जिले के चंदौसी कस्बे में मोहल्ला गणेश मंदिर में है। मोहल्ले के बराबर में ही सीकरी गेट में रिश्तेदारी है। इस वजह से उस मोहल्ले की सीमा उनके घर आती-जाती थी।

सीमा ने उनके बेटे राहुल को फंसाकर नौकरी व रुपये हड़पने की योजना बनाई थी। उसने राहुल को अपना पति मान लिया। 2015 में वह घर आकर रहने लगी। इस दौरान उसने बेटे से रुपये मांगे, जो उसने देने से मना कर दिया। इस पर सीमा ने चंदौसी में जाकर वहां मनोज को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ भी शादी कर ली।इसी बीच उनके बेटे की 25 मई 2023 को बीमारी के कारण मौत हो गई। इसका फायदा सीमा ने उठाया। उसने अपने भाई अशोक के साथ मिलकर बेटे के फंड, पेंशन व नौकरी पाने के लिए फर्जी प्रपत्र तैयार करा लिए। सीमा ने तहसील प्रशासन को प्रपत्र सौंपकर बेटे के पत्नी होना का दावा किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सीमा व उसके भाई अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply