फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
बदायूँ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने आज शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने व उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा।इस अवसर पर 46 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सहसवान-बदायूँ मार्ग पर एक जगह डिवाइडर के गैप को भरने व दूसरी जगह कर्व पर शेवरॉन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एसडीम रिपुदमन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार अशोक कुमार सिंह सहित तहसील स्तरीय एवं जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 
