अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उसावां में ट्रक पलटने से नौ पशुओं की मौत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, सीओ बोले- नेता मत बनो

On: October 15, 2025 6:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उसावां में ट्रक पलटने से नौ पशुओं की मौत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, सीओ बोले- नेता मत बनो

उसावां थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक पलटने से नौ गोवंशों की मौत हो गई।इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई।सीओ ने सख्ती दिखाई तो कार्यकर्ता शांत हुए

बदायूं जिले में सड़क किनारे बैठे छुट्टा गोवंशों पर गेहूं लदा ट्रक पलट गया। हादसे में नौ पशु मर गए।पुलिस ने मृत गोवंशों को दफन करा दिया।जानकारी होने पर गोरक्षा व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा कर दिया।इस दौरान पुलिस व कार्यकताओं में नोकझोंक हो गई।सीओ दातागंज केके तिवारी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई।कहा कि नेता मत बनो।पुलिस को काम करने दो।इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

उसावां थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव बुधुआ नगला के पास मंगलवार रात आठ बजे गेहूं से लदा ट्रक अनिंयत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे कई गोवंशीय पशु दब गए थे।इसमें दबकर नौ पशुओं की मौत हो गई।सूचना पर पशु प्रेमी व बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग गोवंशों के सड़क पर न होने का दावा करता आ रहा है।शासन को भी यही रिपोर्ट भेजी जा रही है।लेकिन मंगलवार रात को हुए हादसे ने विभाग की पोल खोल दी।कार्यकताओं ने बिना डॉक्टरी परीक्षण के ही पशुओं को दफनाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ केके तिवारी भी पहुंच गए।
सीओ बोले- हंगामा करने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट:-कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोंकझोक हो गई।सीओ ने हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही।जिससे कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।काफी देर तक हाईवे पर हंगामा होता रहा।सीओ की सख्ती के बाद कार्यकर्ता वहां से चले गए।
सीओ केके तिवारी ने कहा कि डॉक्टर बुलाकर गोवंशों को रात में ही परीक्षण कराने के बाद दफन करा दिया गया।कुछ शरारती तत्व मामले को तूल देने के लिए मौके पर पहुंचे।हंगामा करने की कोशिश की।मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था।जिसके नीचे दबकर गोवंशों की मौत हो गई थी।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply