ठगों का नया कारनामा….एसआई बोल रहा हूं, लोन जमा करो वरना जेल भेज दूंगा
पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत,मामले की जांच कर रही है। पुलिस
बदायूं।मोबाइल के बीमा क्लेम के नाम पर ठगों ने खुद को एसआई व अधिवक्ता बताकर एक युवक से 22 हजार की ठगी कर ली है।आरोपियों ने पीड़ित को जेल भेजने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव नौगवां निवासी विशेष कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 14 सितंबर 2023 को एक कंपनी का मोबाइल फाइनेंस पर खरीदा और उसका बीमा भी कराया। कुछ समय बाद मोबाइल खराब हो गया। इसे ठीक कराने के लिए वह कंपनी के कार्यालय गए।जहां कर्मचारियों ने उनसे 22 हजार रुपये की मांग की, लेकिन उनके पास रुपये की व्यवस्था नहीं हो पाई।उन्होंने कहा मोबाइल का बीमा है। इसकी पांच किस्त भी जमा हो चुकी है।लेकिन बीमा व मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने एक न सुनी।
24 दिसंबर 2024 को उनके पास एक कॉल आया, कॉलर ने खुद को अधिवक्ता बताया। किस्त के शेष रुपये जमा नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद बीते 24 जुलाई की सुबह उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई।कॉलर ने खुद को इस्लामनगर थाने का एसआई बताया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की धमकी दी। कहा वह अधिवक्ता का नंबर भेज रहे है।उस पर बात कर लो, वरना जेल भेजने की धमकी दी। यह सुनकर वह घबरा गई। दोनों आरोपियों ने उनसे 22 हजार रुपये जमा करा लिए। आरोपी की एसआई ने उनकी पत्नी को गाली गलौज की।पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस्लामनगर विशाल प्रताप ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

