09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
बदायूं।आगामी 09 मई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में मोहम्मद कमर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, बदायूँ एवं सुमन तिवारी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक मजिस्टेªटगण के फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चैक बांउस आदि से संबंधित धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, लघुवाद, सिविलवाद व अन्य प्रकार केे वाद निस्तारण हेतु बैठक आहूत की गयी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विवादों का सरल, सुलभ एवं शीघ्र निस्तारण कराएं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 
