एक दिन की मुजरिया थाने की थानाध्यक्ष बनीं नंदिनी ने सुनी लोगों की शिकायतें..
बदायूं।मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थाना मुजरिया में छात्रा एक दिन का थानाध्यक्ष बनाई गई है।आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा नंदनी ने कार्यभार संभाला।नंदनी ने बतौर थानाध्यक्ष शिकायतों को सुना।

प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं नंदनी का स्वागत करते हुए विभागीय जानकारी से अवगत कराया।इस अवसर पर एसआई महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, हेड मुहर्रिर,साइबर सेल प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related