अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-शारीरिक संबंध बनाते समय बेवफा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का दबाया गला

On: February 2, 2026 9:11 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News- मुजफ्फरनगर- जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक की बेहरहमी से हत्या कर दी गई। बेवफा गर्लफ्रेंड की खौफनाक साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के दो बॉयफ्रेंड थे। एक बॉयफ्रेंड को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड सादिक के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।

 

नाले में फेंक दी लाश
महिला ने पहले बॉयफ्रेंड जीवन को अपने घर बुलाया फिर महिला ने जीवन के साथ संबंध बनाते हुए दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जीवन की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला और उसके बॉयफ्रेंड सादिक ने जीवन की लाश को नाले में फेंक दिया।

मृतक की हुई पहचान
ये वारदात, 1 फरवरी 2026 (रविवार) की है, जब सरवट फाटक के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव की पहचान हरिनगर, थाना पुरकाजी निवासी 30 वर्षीय संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा
मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना नई मंडी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और मामले के खुलासे के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव और थानाप्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 फरवरी 2026 को मामले का सफल खुलासा कर दिया।

12 साल से थे संबंध
पुलिस ने ग्राम हरसौली, थाना शाहपुर निवासी सादिक पुत्र असगर और सोनिया पत्नी स्वर्गीय रोहित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक जीवन और अभियुक्ता सोनिया के बीच करीब 12 सालों से संबंध थे।

सादिक ने हत्या करने में दिया साथ
बाद में सोनिया के सादिक से भी संबंध बन गए, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर जीवन की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत सादिक ने नई मंडी क्षेत्र में एक मकान किराए पर ले लिया साजिश के तहत सोनिया ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड जीवन को फोन कर घर बुला लिया सोनिया ने जीवन को उसके साथ संबंध बनाने को कहा जब जीवन ओर सोनिया आपस में संबंध बनाने लगे तो बेड के नीचे छुपे सादिक ने पीछे से आकर जीवन के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया और सोनिया ने जीवन के दोनों हाथ मजबूती से पकड़ लिए।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
सादिक द्वारा रस्सी का फंदा टाइट करते ही जीवन का दम घुटने से मौत हो गई। जीवन की हत्या करने के बाद सादिक और सोनिया ने जीवन की लाश को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!