मुर्तजा अली बने सपा विधायक प्रतिनिधि..
वसहसवान। सपा विधायक ब्रजेश यादव ने नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी मुर्तजा अली को नगरपालिका में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।सहसवान विधानसभा से विधायक ब्रजेश यादव ने कहा कि मुर्तजा अली नगर पालिका परिषद में होने वाली समस्त बैठकों में उनकी गैर मौजूदगी में भाग लेंगे। साथ ही नगर के लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।इस संबंध में विधायक ने पत्र लिखकर डीएम को अवगत कराया है।
इस मौके पर अकमल हुसैन असरम हुसेन आदिल खान फुरकान एडवोकेट रिहान एडवोकेट शुहेल कुरैशी शुहेब खान असद चौधरी अर्शी खान जीशान आलम अरविंद कुमार अमान खान मौजूद रहे।


