अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रिश्तेदार से रुपये ऐंठने के लिए किया था मुनीर का अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार

On: October 28, 2025 5:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिश्तेदार से रुपये ऐंठने के लिए किया था बदमाशों ने मुनीर का अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार

इनोवा कार सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,मोबाइल व तमंचा कारतूस भी हुए बरामद 

अलापुर।ककराला कस्बा निवासी मुनीर के अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस मामले में पुलिस ने अपहरण करने के आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी मुनीर अपने मौसा की टाल पर काम करता है। उनके लिए वह क्षेत्र से लकड़ी खरीद का काम करता आ रहा है।22 अक्तूबर को उसके ही रिश्तेदार जुनैद ने फोन करके लकड़ी खरीदने के बहाने उसको बुला लिया। यहां पांच लोगाें ने उसका अपहरण कर लिया।इनोवा कार से उसको मुंबई ले गए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने दो दिन पहले मुनीर को मुंबई से अपनी अभिरक्षा में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने अलापुर से बदायूं जाने वाले मार्ग पर भट्टे से आगे ककराला की तरफ अमरुद के बाग के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से बरामद टोयटा इनोवा गाड़ी, मोबाइल फोन व तमंचा व कारतूस बरामद हुए।पुलिस की पूछताछ में अपहरण करने वालों ने अपना नाम जुनैद, इब्ने अली उर्फ शाहरुख, कैश मोहम्मद, पुष्पक म्हात्रे, निगार आलम बताया। जुनैद ने बताया कि वह कई सालों से मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।अपने सगे मौसा शमशाद से रुपये ऐंठने और उसको बदनाम करने के लिए उसने अपहरण की योजना बनाई।अपने साथियों शाहरुख, कैश मोहम्मद, पुष्पक म्हात्रे व निगार आलम के साथ इनोवा कार से अलापुर आ गए। फोन से काॅल करके लकड़ी खरीदने के बहाने मुनीर को बुलाया। साथियों ने मिलकर मुनीर उर्फ छोटा को जबरदस्ती खींचकर कार में डाल लिया और उसे लेकर मुंबई चले गए।
मौसा शमशाद से पैसे ऐंठने के लिए हमने उनसे रुपयों की मांग की। मुनीर के घर पर भी उसके फोन से कॉल कर रुपये मांगे। पुलिस मुंबई में भी हम लोगों का पीछा कर रही थी।इस कारण हम मुनीर उर्फ छोटा को मुंबई सेन्ट्रल के पास छोड़कर भाग गए थे। मुंबई में भी पुलिस के लगातार पीछा करने के कारण हम लोग छिपने के लिए सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे कि पुलिस ने हम सभी को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।एसएसपी डाॅ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपह्रत को सकुशल अपनी अभिरक्षा में दो दिन पहले ही ले लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply