अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुंबई : ‘हेमा मालिनी लाइव इन कंसर्ट’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अभिनेत्री ने FWICE को दान किए 5 लाख रुपये

On: June 19, 2026 6:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल): फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) द्वारा हाल ही में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें ‘ड्रीम गर्ल’ और मथुरा की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने फेडरेशन को 5 लाख रुपये की सम्मान राशि दान में दी। यह चेक ‘शोले’ के मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी के हाथों फेडरेशन को सौंपा गया।

बॉलीवुड की दिग्गज ‘डायमंड जुबली’ अभिनेत्री और लोकसभा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने सिने कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

‘हेमा मालिनी लाइव इन कंसर्ट’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) की ओर से आयोजित इस भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में “हेमा मालिनी लाइव इन कंसर्ट” की घोषणा की गई। कार्यक्रम में इस कंसर्ट के निर्माता-निर्देशक और कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं।

फेडरेशन को 5 लाख रुपये का डोनेशन कार्यक्रम के दौरान एक बेहद भावुक और सम्मानजनक पल तब आया, जब श्रीमती हेमा मालिनी ने दिग्गज अभिनेता (लीजेण्ड और पद्म विभूषण) धर्मेंद्र जी की याद/सम्मान में अपनी ओर से पांच लाख रुपये का डोनेशन फेडरेशन को दिया।

  • यह डोनेशन चेक बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और ‘शोले’ के निर्देशक श्री रमेश सिप्पी के हाथों FWICE के पदाधिकारियों को भेंट किया गया।

कार्यक्रम में इन दिग्गज हस्तियों का रहा जमावड़ा इस खास मौके पर फिल्म और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में शामिल थे:

  • फिल्म मेकर: रमेश सिप्पी और किरण जुनेजा

  • दिग्गज गायक: अनूप जलोटा, शब्बीर कुमार, सुदेश भोसले और कविता कृष्णामूर्ति

  • अभिनेत्रियां: विजयता पंडित और पद्मिनी कोल्हापुरी

  • CINTAA अध्यक्ष: श्रीमती पूनम ढिल्लों

  • एसोसिएशन के पदाधिकारी: मा. श्री अतुल राजकुले जी (महासचिव – सिने स्टील टी.वी. एंड मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन)

सभी उपस्थित अतिथियों ने सिने कर्मचारियों के हित में किए जा रहे फेडरेशन के कार्यों और हेमा मालिनी के इस सराहनीय कदम की जमकर तारीफ की।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply