पटना। राजद के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता MP Manoj Jha ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो हमारी सेना उसे तबाह कर देगी – Manoj Sinha
MP Manoj Jha ने कहा कि बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था में 16 प्रतिशत हकमारी और अधिकार में की गई कटौती पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चार जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा, लेकिन अब तक पावती रसीद भी नहीं आई है।
पटना में सोमवार को एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को वह मिला भी है या नहीं, यह क्यों नहीं बताया जा रहा है। बिहार में परिपाटी हो गई है कि चिट्ठी का जवाब नहीं दिया जाए। इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में सरकार जनहित और आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।
MP Manoj Jha बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर नहीं
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्र में बहुजन आबादी को हक और अधिकार दिलाने तथा आरक्षण व्यवस्था को बढ़ाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, लेकिन सरकार इस मामले पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। राजद नेता मनोज झा ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा तो कर दी, लेकिन भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा जो हमेशा बहुजन विरोधी और आरक्षण के खिलाफ रहा है, वह अब दिखने लगा।

