अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Moradabad Crime Update : जेल में रातभर फूट-फूटकर रोती रही डकैती की मास्टरमाइंड अरीबा

On: May 16, 2026 9:30 PM
Follow Us:
Moradabad Crime Update
---Advertisement---
Moradabad Crime Update : मुरादाबाद/क्राइम डेस्क: मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर करोड़ों की डकैती डलवाने वाली उनकी सगी बेटी अरीबा अब सलाखों के पीछे अपने किए पर पछता रही है। ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीने के लिए अपने ही घर में डाका डलवाने वाली 21 वर्षीय अरीबा की जेल में पहली रात बेहद बेचैनी और आंसुओं के बीच गुजरी।बृहस्पतिवार शाम को कोर्ट में पेशी के बाद अरीबा और उसके प्रेमी अरशद सहित 5 आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। जेल के अंदर की जो तस्वीरें और जानकारी सामने आ रही हैं, वे इस खौफनाक साजिश का एक दूसरा ही पहलू दिखा रही हैं।

महिला बैरक में रातभर रोती रही अरीबा

जेल सूत्रों के मुताबिक, अरीबा को जिला जेल की महिला बैरक में रखा गया है।
  • बृहस्पतिवार रात उसके प्रेमी अरशद और अन्य साथियों (कुलदीप, विक्की, रवि) ने तो खाना खा लिया, लेकिन अरीबा ने नाममात्र का ही खाना खाया।
  • जेल प्रशासन ने उसकी निगरानी के लिए महिला बंदी रक्षक लगाए थे। पूरी रात अरीबा बेचैन रही और एक पल के लिए भी सो नहीं सकी। वह कभी उठकर बैठ जाती, तो कभी अपने परिवार को याद कर सुबकती रही।

भाई अरीब को देखते ही छलक पड़े आंसू

शुक्रवार सुबह जब अरीबा का भाई अरीब उससे मुलाकात करने जिला जेल पहुंचा, तो वह खुद को रोक नहीं पाई।
  • भाई को सामने देखते ही अरीबा फूट-फूटकर रोने लगी। रोते हुए उसने कहा, “मुझे अपनी मम्मी-पापा की बहुत याद आ रही है, मुझे उनसे मिलना है।”
  • अरीबा बार-बार यही दोहरा रही थी कि उसने अपने परिवार के साथ अच्छा नहीं किया। उसने अपने पापा इमरान की तबीयत के बारे में पूछा और छोटे भाई-बहन की जानकारी भी ली।
  • भाई अरीब ने किसी तरह उसे शांत कराया और भरोसा दिया कि वह अगली बार जब मिलने आएगा, तो मम्मी-पापा को भी साथ लेकर आएगा।

अन्य आरोपियों के परिजन भी पहुंचे जेल

वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार सभी की मुलाकात कराई गई है। शुक्रवार को अरीबा के भाई के अलावा, अरशद के पिता निजामुद्दीन, और कुलदीप व रवि के रिश्तेदार भी उनसे मुलाकात करने जेल पहुंचे थे। पांचवें आरोपी विक्की से मिलने कोई नहीं आया।

कैसे रची गई थी इस डकैती की खौफनाक साजिश?

बता दें कि पीतल कारोबारी इमरान को सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित एक मकान की रजिस्ट्री करानी थी। इसके लिए उन्होंने 1.20 करोड़ रुपये का कैश घर में रखा था। रविवार रात अरीबा का जन्मदिन था। एसएसपी सतपाल अंतिल के खुलासे के मुताबिक, अरीबा ने ही रिमोट से घर का डिजिटल लॉक खोलकर अपने प्रेमी अरशद और उसके हथियारबंद साथियों को अंदर बुलाया था। फिलहाल पुलिस ने 47.24 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply